फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: BJP state president VD Sharma will be on his stay in Umaria district tomorrow

भोपाल: कल उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

Sat, 22 Jan 2022 09:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 09:44 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कल उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वो बूथ विस्तारक योजना के तहत बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: BJP state president VD Sharma will be on his stay in Umaria district tomorrow
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा 23 जनवरी को उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। वीडी शर्मा सुबह 9 बजे बांधवगढ़ विधानसभा के नौरोजाबाद मंडल में ज्वाला माता मंदिर में दर्शन कर पुजारियों से संपर्क करेंगे। सुबह 9:40 बजे बांधवगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 204 पठारी में बूथ समिति अध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम के निवास पहुंचेंगे। उसके बाद सुबह 10:30 बजे बूथ क्रमांक 204 के पन्ना अध्यक्ष सीताशरण सिंह के निवास पर पन्ना समिति की बैठक में शामिल होंगे।  सुबह 11:30 बजे बूथ क्रमांक 204 के मतदाताओं से संपर्क करेंगे। दोपहर 12:45 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही समनू कोल के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। वीडी शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ क्रमांक 204 में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत शाम 4:30 बजे वरिष्ठ नेता सोहन चर्मकार के निवास पहुंचकर उनका सम्मान करेंगे। शाम 5 बजे बूथ कार्यकर्ता विजय सिंह राठौर के निवास पहुंचेंगे और शाम  5:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed