{"_id":"5ff929b29bc93972cd16243b","slug":"bhopal-becomes-first-city-in-country-to-issue-identity-card-for-transgender-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक दिन : भोपाल ट्रांसजेंडर के लिए पहचान पत्र जारी करने वाला देश का पहला शहर बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक दिन : भोपाल ट्रांसजेंडर के लिए पहचान पत्र जारी करने वाला देश का पहला शहर बना
Sat, 09 Jan 2021 09:27 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
रैंप पर कैटवॉक करते ट्रांसजेंडर
देश में पहली बार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रांसजेंडर्स के लिए पहचान पत्र जारी किए गए हैं। अब तक ट्रांसजेंडर के पास व्यक्तिगत आईडी नहीं होती थी। उनके पास आधार, वोटर कार्ड आदि दस्तावेज होते हैं, लेकिन अलग से ट्रांसजेंडर की आईडी नहीं थी। पहली बार भोपाल से इसकी शुरुआत हुई है। इसी के साथ ट्रांसजेंडर्स को पहचान पत्र जारी करने वाला भोपाल देश का पहला शहर और मध्य प्रदेश पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को दो ट्रांसजेंडर्स को उनके पहचान पत्र जारी किए।
