{"_id":"61dbdb846e362f1b7c40ba4f","slug":"bhopal-backward-class-organizations-honored-cm-shivraj-singh-chouhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: पिछड़ा वर्ग संगठनों ने किया सीएम शिवराज सिंह चौहान का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: पिछड़ा वर्ग संगठनों ने किया सीएम शिवराज सिंह चौहान का सम्मान
Mon, 10 Jan 2022 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान पत्र से अभिनंदन किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण करना राज्य सरकार का उद्देश्य है।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग संगठनों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज विभिन्न पिछड़ा वर्ग संगठनों ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुष्पहार और अभिनंदन पत्र के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। पिछड़ा वर्ग संगठनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सहित प्रदेश में रहने वाले सभी वर्ग के नागरिकों का कल्याण राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस दिशा में समस्त बाधाओं को समाप्त कर लोगों के विकास के लिए आवश्यक कदम निरंतर उठाए जाएंगे। पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व सहित उनके अधिकार से जुड़े सभी कार्यों में लाभान्वित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। सीएम शिवराज ने आगे कहा कि आवश्यक कानूनी प्रावधानों के साथ पिछड़ा वर्ग के हित में निकायों में आरक्षण सहित अन्य सभी कल्याणकारी कार्यक्रमों को पूरी ताकत से लागू किया जाएगा।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य चल रहा है। मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी है। जनजातीय विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश की पहल राष्ट्रीय स्तर पर सराही गई है। प्रदेश में, जिलों में संगोष्ठियों के माध्यम से भी पिछड़ा वर्ग कल्याण के प्रयासों की जानकारी जनता तक पहुंचाई गई है। न्यायालय स्तर पर पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण से संबंधित कार्रवाई की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, मंत्री कमल पटेल, मंत्री रामखेलावन पटेल, मोहन यादव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक कृष्णा गौर, लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री ललिता यादव, महेन्द्र हार्डिया और पिछड़ा वर्ग संगठनों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।