{"_id":"6219c518bf4c3b02d016e406","slug":"bhopal-auction-of-233-condom-vehicles-of-three-police-stations-for-the-first-time-bhopal-police-earned-rs-20-lakh-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: पहली बार तीन थानों के 233 कंडम वाहनों की नीलामी; दो दिन में भोपाल पुलिस ने कमाए 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: पहली बार तीन थानों के 233 कंडम वाहनों की नीलामी; दो दिन में भोपाल पुलिस ने कमाए 20 लाख रुपये
Sat, 26 Feb 2022 11:43 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:43 AM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तीन थानों में जमा कंडम वाहनों की नीलामी की गई। दो दिन चली नीलामी में 233 वाहनों को 20 लाख रुपये में बेचा गया। इतनी बड़ी संख्या में नीलामी का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
भोपाल के पुलिस थाने में कंडम हो रहे वाहन।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में 233 कंडम वाहनों की नीलामी से दो दिन में 20 लाख रुपये मिले हैं। शहर में ऐसा पहली बार हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में वाहन दो दिन में नीलाम कर दिए गए। पुलिस थानों में 25 पुलिस एक्ट में जब्त वाहनों की निरंतर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।
पिछले दो दिन में पुलिस को अयोध्या नगर थना के 25 वाहनों की नीलामी से 1.25 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। थाना हबीबगंज के 54 वाहनों से 4.30 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ एवं थाना निशातपुरा में 154 वाहनों से 14.14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस तरह तीनों थानों के कुल 233 दो पहिया वाहनों से 20 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
इस नियम के तहत नीलामी
पुलिस चोरी की आशंका में मिले वाहनों को धारा 41 के तहत जब्त करती है। इनका निराकरण अदालत के आदेश के बाद किया जा सकता है। वहीं, लावारिस हालत में मिले वाहनों को पुलिस एसडीएम की मंजूरी से निराकरण कर सकती है।