{"_id":"623b268c559b6215c4678664","slug":"bhopal-all-the-children-of-class-10th-and-12th-of-vindhyachal-school-fail-parents-ruckus-demand-for-copy-re-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: विंध्याचल स्कूल में दसवीं-बारहवीं के सभी बच्चे फेल; अभिभावकों का हंगामा, कॉपी री-चेक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: विंध्याचल स्कूल में दसवीं-बारहवीं के सभी बच्चे फेल; अभिभावकों का हंगामा, कॉपी री-चेक करने की मांग
Wed, 23 Mar 2022 08:10 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के विंध्याचल स्कूल अकादमी कोलार रोड में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी बच्चे फेल हो गए हैं। अभिभावकों ने बुधवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने बच्चों की कॉपी री-चेक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विंध्याचल स्कूल में अभिभावक ने काॅपी री-चेक की मांग की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल कोलार रोड के विंध्याचल स्कूल अकादमी में बुधवार को अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावक स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी बच्चों के फेल होने से आक्रोशित थे। उन्होंने बच्चों की कॉपी री-चेक करने की मांग की है।
विंध्याचल स्कूल में 10वीं कक्षा में 73 बच्चे और 12वीं में 62 बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों की परीक्षा केंन्द्र त्रिलंगा का राजीव गांधी स्कूल था। एक अभिभावक प्रेरणा बड़ेगावकर ने बताया कि 10वीं कक्षा के 10 बच्चों को पासिंग मार्क्स देकर पास किया गया है। जबकि 12वीं कक्षा के सभी बच्चे को अंग्रेजी विषय में फेल कर दिया गया। इसको लेकर अभिभावकों ने सीबीएसई के रीजनल ऑफिस में शिकायत की।
प्रेरणा बड़ेगावकर ने कहा कि बच्चे जिस विषय को साल भर तैयार करते हैं। उस विषय में ही उन्हें फेल कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉपी जांचने में धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों ने कॉपी री-चेक करने की मांग की है। साथ ही इस मामले में परीक्षा केंद्र राजीव गांधी स्कूल प्रबंधन और कॉपी जांचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।