फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: After the death of a retired officer from BHEL, father and daughter withdrew 35 lakhs from the account, father arrested, daughter absconding

Bhopal: रिटायर्ड अधिकारी की मौत के बाद पड़ोसी बाप-बेटी ने खाते से निकाले 35 लाख, बाप गिरफ्तार, बेटी फरार

Sat, 02 Jul 2022 05:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Jul 2022 05:17 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भेल से महाप्रबंधक के पद से रिटायर्ड एक अधिकारी की मौत के बाद बाप-बेटी ने उसके खाते से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 35 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Bhopal: After the death of a retired officer from BHEL, father and daughter withdrew 35 lakhs from the account, father arrested, daughter absconding
धोखाधड़ी करने वाले बाप-बेटी ने बाप गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भेल से महाप्रबंधक के पद से रिटायर्ड एक अधिकारी की मौत के बाद बाप-बेटी ने उसके खाते से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 35 लाख रुपये निकाल लिए। यहीं नहीं उनकी फर्जी वसीयत बनाई और संपत्ति हड़पने की तैयारी कर ली थी। पुलिस ने मामले में आरोपी गुरविंदर सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बेटी अभी फरार है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मनमोहन मंडलोई ने एमपी नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। मंडलोई ने बताया कि उनके दो भाई प्रमोद और विनोद उनके साथ एमपी नगर में ही रहते थे। विनोद कुमार मंडलाेई भेल से महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रमोद कुमार एसबीआई बैंक में बड़े पद पर थे। प्रमोद का 2019 और विनोद का 2021 में निधन हो गया। शिकायत के अनुसार मनमोहन अपने भाई के साथ पहले गोविंदपुरा में रहते थे। जहां उनके पड़ोसी गुरविंदर सिंह राठौर थे। शिकायत में बताया कि गुरविंदर सिंह और उनकी बेटी मनप्रीत ने उनके भाई विनोद के अकाउंट से करीब 5 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उनके अकाउंट से अब तक 35 लाख रुपये निकाले गए हैं। जांच में सामने आया कि यह राशि चेक पर फर्जी साइन कर निकाली गई। आरोपी ने विनोद और प्रमोद की वसीयत बनाकर उनकी प्रापर्टी पर भी कब्जे की तैयारी कर ली थी। आरोपी का कहना है कि उनकी प्रॉपर्टी की वसीयत उनके नाम की है। अब पुलिस इसकी भी जांच करा रही है। पुलिस ने इस मामले में गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी फरार बेटी की तलाश कर रही है। यह बताया रहा है कि विनोद कुमार से गुरविंदर ने किसी काम के बहाने ब्लैक चेक लिए थे। उस पर न तो अमाउंट था और न ही हस्ताक्षर। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाली। पुलिस ने गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed