{"_id":"6195fcba33feda222c16bd1c","slug":"bhopal-action-will-be-taken-on-amazon-in-the-case-of-ganja-supply-the-government-will-not-allow-vir-das-s-program-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: गांजा सप्लाई मामले में अमेजन पर होगी कार्रवाई, वीर दास का मध्यप्रदेश में कार्यक्रम नहीं होने देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: गांजा सप्लाई मामले में अमेजन पर होगी कार्रवाई, वीर दास का मध्यप्रदेश में कार्यक्रम नहीं होने देगी सरकार
Thu, 18 Nov 2021 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:41 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन को चेतावनी दी है कि अगर उसने भिंड में गांजा सप्लाई मामले में सहयोग नहीं किया तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भिंड में अमेजन के जरिए गांजा सप्लाई मामले में जांच जारी है। अमेजन के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनसे निवेदन है कि सहयोग करें। वरना उन्हें भी हम पकड़कर लाएंगे और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पिछले दिनों भिंड पुलिस ने कड़ी पत्ते की आड़ में अमेजन पर गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 20 किलो गांजा सहित अमेजन की पैकिंग के डिब्बे, रैपर, बारकोड टैगिंग आदि सामान भी जब्त किया है। यह तस्करी विशाखापट्टनम से हो रही थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अब तक एक टन से अधिक गांजा ऑनलाइन सप्लाई कर चुके हैं। इस मामले में ग्वालियर निवासी सूरज पवैया ने बाबू टैक्स नाम से कंपनी बनाई। विशाखापट्टनम में अमेजन का सेलर बना। इस कंपनी के माध्यम से आरोपी विशाखापट्टनम से कड़ी पत्ते की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे।
इससे जुड़े सवाल पर गुरुवार को डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस ऑनलाइन बिजनेस के लिए कोई गाइडलाइन नहीं है। हम मध्यप्रदेश से पूरे देश के लिए गाइडलाइन तय करेंगे। इस तरह तो इसमें हथियार भी सप्लाई हो सकते हैं। 20 किलो गांजा पकड़ा गया है। कल्लू पवैया और मुकुल और गोविंद ढाबे वाले को हिरासत में लिया है। अमेजन वाले लोग मदद नहीं कर रहे हैं। अगर मदद नहीं करेंगे तो हम उन्हें पकड़कर लाएंगे। इस तरह की कार्रवाई मध्यप्रदेश में नहीं होने देंगे। इस वजह से अमेजन के एमडी और सीईओ से अनुरोध है कि जांच में सहयोग करें वरना उन पर भी हम कार्रवाई करेंगे। अब तक की जांच में बाबू टैक्स कंपनी ने 12 जगहों पर लेनदेन किया है। जांच में सबूत मिले तो अमेजन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वीर दास का मध्यप्रदेश में नहीं होने देंगे कार्यक्रम
वीर दास की कविता से उठे विवाद पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि कॉमेडियन वीर दास जैसे विदुषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते है। देश विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस और उसके कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने उनका समर्थन किया है। जहां भी भारत को बदनाम करने की बात आती है, कांग्रेस उससे जुड़ जाती है। राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर आए हैं। कमलनाथ जी महान भारत की जगह बदनाम भारत की बात करते हैं। वीर दास जब तक अपने बयान के लिए आधिकारिक तौर पर खेद नहीं जताते, तब तक मध्यप्रदेश में उनके कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।
हबीबगंज थाने का नाम बदलने पर विचार
हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम 15 नवंबर को बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन हो गया है। इसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि अन्य जगहों के नाम भी बदल सकते हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार के पास हबीबगंज थाने का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखने का प्रस्ताव आया है। इस पर विचार किया जा रहा है।