फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: accused of talking obscenely in a zoom meeting with a lady professor caught with dish antenna and slippers

Bhopal:  डिश एंटीना और चप्पल से पकड़ाए महिला प्रोफेसर से जूम मीटिंग में अश्लील बातें करने वाले आरोपी

Fri, 24 Jun 2022 12:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 24 Jun 2022 12:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश साइबर सेल ने महिला प्रोफेसर को जूम मीटिंग में अश्लील वीडियों भेजने वाले दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पते की से जूम मीटिंग में बिना बुलाए शामिल हो जाते थे। साइबर सेल आरोपियों तक वीडियों में दिखे डिश एंटीना और चप्पल के जरिए पहुंची।

विज्ञापन
Bhopal: accused of talking obscenely in a zoom meeting with a lady professor caught with dish antenna and slippers
साइबर क्राइम करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश साइबर सेल ने भोपाल के एक कॉलेज की महिला प्रोफेसर को जूम मीटिंग में अश्लील वीडियों भेजने वाले दो आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पते की सिम से जूम मीटिंग में बिन बुलाए शामिल हो जाते थे। साइबर सेल आरोपियों तक वीडियों में दिखे डिश एंटीना और चप्पल के जरिए पहुंची।

विज्ञापन

एमपी साइबर सेल को एक कॉलेज की प्रोफेसर जूम मीटिंग में अश्लील वीडियों भेजने और बाते करने वालों को शिकायत की थी। आरोपी जूम मीटिंग के दौरान बिना बुलाए शामिल होते थे और महिला प्रोफेसर के साथ अश्लील बातें करते थे।  शिकायत के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। मीटिंग में आरोपियों के वीडियों के स्क्रीन शॉट्स में  दो कंपनियों के डिश एंटीना और स्लीपर दिख रही थी। इसके जरिए ही साइबर सेल आरोपियों तक पहुंची। एक आरोपी वीडियों में दिख रही चप्पल पहने ही मिल गया। आरोपियों की पहचान बीबीए छात्र अनिकेत सिंह राजपूत महर्षि पतंजलि कॉलोनी निवासी और दूसरा आरोपी आदित्य सिंह गांधी नगर निवासी है। जो नीट की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

आरोपी अनिकेत ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाइन कक्षाओं और परीक्षाओं में बाधा डालने के लिए आदित्य के साथ अपराध करना कबूला। उसने ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान अश्लील वीडियों शेयर किए थे। साथ ही प्रोफेसर को अश्लील संदेश भेजना भी कबूल किया है। पुलिस ने उसकी चप्पल को सबूत के रूप में जब्त किया है। वहीं, पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन, सिम जब्त किया है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ और शिकायतें मिली हैं, जिसमें कहा गया था कि उन्हें फोन पर अज्ञात नंबरों से अश्लील संदेश मिल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इन नंबरों का इस्तेमाल आरोपी छात्र कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अपराध को जूमबॉम्बिंग कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि बिन बुलाए कोई यूजर जूम मीटिंग में घुस जाता है और ऑनलाइन मीटिंग और कक्षाओं को बाधित करता है। आरोपियों ने तीन जून को वाइव टेस्ट के दौरान सर्वर को हैक कर लिया और उस पर पोर्न वीडियो चला दिया था। आरोपी फरवरी में भी ऐसी हरकत कर चुके थे। इससे उनके हौंसले और बढ़ गए। उनको लग रहा था कि उनको कोई नहीं पकड़ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed