{"_id":"626ead0a31bc6652d121b9c3","slug":"bhopal-a-day-before-the-daughter-s-marriage-the-father-died-due-to-electrocution-the-friend-said-that-the-marriage-would-not-be-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता की करंट लगने से मौत, दोस्त बोले- विवाह नहीं टलने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता की करंट लगने से मौत, दोस्त बोले- विवाह नहीं टलने देंगे
Sun, 01 May 2022 09:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 May 2022 09:23 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के जयप्रकाश जिला अस्पताल परिसर में एक घर में शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक दयाशंकर दुबे के दोस्तों ने परिजनों को कहा कि शादी उसी दिन होगी।
विज्ञापन
मृतक दयाशंकर दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के जयप्रकाश जिला अस्पताल परिसर में एक घर में शादी की खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है। बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक दयाशंकर दुबे के दोस्तों ने परिजनों को कहा कि शादी उसी दिन होगी।
जानकारी के अनुसार दयाशंकर दुबे जयप्रकाश अस्पताल में काम करते थे। वह परिसर में ही परिवार के साथ रहते थे। दया शंकर की दो बेटी और एक बेटा है। शनिवार को दयाशंकर की बड़ी बेटी का फलदान कार्यक्रम रातीबड़ में था। दयाशंकर रात करीब साढ़े आठ बजे कार्यक्रम से वापस लौटे। घर पर एक हेलोजन बल्ब बंद चालू हो रही थी, वह उसे सुधारने के लिए पानी की टंकी पर चढ़कर उसे ठीक करने लगे। तभी उनको करंट लग गया और वह नीचे गिर गए।
परिजन आवाज सुनकर दोड़े देखा तो दयाशंकर बेसुध पड़े थे। उनको तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजन शादी टालने की बात करने लगे। लेकिन दयाशंकर दुबे के दोस्तों ने परिजनों को बेटी की शादी को उसी दिन करने की बात कहीं और परिजनों को हिम्मत दी।