{"_id":"63ad4199a39a2c682b4974b4","slug":"youth-resident-of-bhind-consumed-poison-along-with-family-death-of-wife-and-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शख्स ने परिवार समेत खाया जहर, पत्नी और दो बच्चों की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे शख्स ने परिवार समेत खाया जहर, पत्नी और दो बच्चों की मौत, युवक की हालत गंभीर
Thu, 29 Dec 2022 01:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:01 PM IST
सार
भिंड जिले के रहने वाले एक शख्स ने आर्थिक तंगी के चलते पूरे परिवार के साथ यूपी के बलरामपुर में जहर खा लिया। घटना में युवक की पत्नी और उसके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। फिलहाल युवक खुद अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिंड जिले के रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी के चलते परिवार समेत जहर खा लिया। घटना में युवक की पत्नी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को शख्स की पत्नी और उसके दो बच्चों के शव उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में स्थित घर पर पड़े मिले हैं। युवक पानीपुरी का ठेला लगाता है। फिलहाल पुलिस उसके आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। शुरुआती पूछताछ में युवक के आर्थिक तंगी से जूझने की बात सामने आ रही है, साथ ही कुछ लोगों का दावा है कि युवक तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसा था, जिसके चलते वह परेशान रहता था।
जानकारी के अनुसार मामला बलरामपुर में कोतवाली उतरौला के ग्राम लालगंज का है। युवक ने परिवार के साथ बुधवार सुबह जहर का सेवन किया था। जहर खाने वाले युवक का नाम मनटोला है, वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के बड़ोखरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, पानी पुरी का ठेला लगाने के लिए वह अपने बेटे-बेटी और पत्नी के साथ उतरौला में किराए का घर लेकर रहता है।
विज्ञापन
पुलिस ने मनटोला की पत्नी रेखा (38) व दोनों बच्चों लक्ष्मी (11) और कान्हा (8) के शवों को पीएम के लिए भेजा है। वहीं, युवक मनटोला का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि परिवार के अन्य लोगों ने अपनी मर्जी से जहर खाया था, या मनटोला ने उन्हें जबरदस्ती जहर खिलाया। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ोदरी गांव से मनटोला के परिजन बलरामपुर पहुंच रहे हैं।