फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Wife murdered husband with lover in Bhind

Murder in Love: गुजरात से आए आशिक संग रात बिताने के लिए महिला ने पति की हत्या कर दी, कुछ यूं हुआ खुलासा...

Fri, 21 Oct 2022 04:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 21 Oct 2022 04:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में भिंड शहर के देहात क्षेत्र में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गुजरात से बुलाया था और पति की हत्या करने के बाद वह रात भर उसके साथ रही।

विज्ञापन
Wife murdered husband with lover in Bhind
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिंड जिले में हत्या की स्क्रिप्ट पत्नी और उसके प्रेमी ने तैयार की थी। ऑटो चालक की पत्नी गुजरात से प्रेमी को बुलाई और रात के समय खाने में पति को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उसके बाद पत्नी ने तकिए से पति का मुंह दबाया और प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामला देहात थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देहात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा नाले के पास पलटा हुआ है, जिसका चालक गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय बघेल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पहुंचे, जो मान बैठे थे कि मौत सड़क हादसे में हुई है। डॉक्टर ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजने से पहले पुलिस ने भी जांच की तो पाया कि शरीर मे लगी चोटें सड़क हादसे की वजह से नहीं हैं। इसके बाद गहराई से जांच शुरू हुई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा...
जब घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पुलिस ने पाया कि ऑटो रिक्शा नाले के पास आया और पलट गया। लेकिन जिस बात ने ध्यान खींचा वह यह थी कि सीसीटीवी में कुछ समय बाद ही ऑटो से निकलकर एक व्यक्ति जाता नजर आया, जिससे पुलिस का शक हत्या को लेकर यकीन में बदल गया। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक ऑटो चालक संजय की पत्नी नारायणी का किसी शख्स के साथ प्रेम संबंध है, जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। ऐसे में पति से तंग आकर आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची। शक के शह पर पुलिस ने जब आरोपी महिला से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात से आया था प्रेमी...
बताया जा रहा है कि हत्या से पहले ऑटो चालक की पत्नी ने गुजरात से अपने प्रेमी को बुलाया था। रात को अपने पति के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था, फिर अपने पति के मुंह पर तकिया रखकर उसका दम घुट दिया। वहीं आरोपी महिला के प्रेमी ने पत्थर से ऑटो चालक की हत्या कर दी। लेकिन इस हत्या को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए भी पूरी प्लानिंग की गई थी।

Wife murdered husband with lover in Bhind
भिंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी को पहनाए पति के कपड़े...
आरोपी महिला ने तहसीलदार नाम के अपने प्रेमी को मृतक ऑटो चालक के कपड़े पहनाए, फिर रात के अंधेरे में प्रेमी मृतक के शव को ऑटो में रख कर ले गया और नाले के पास सड़क और ऑटो पलटाकर इसे हादसे का रूप दे दिया। लेकिन पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हुई घटना के फुटेज ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।

मामले का खुलासा होते ही देहात थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। परिजन ने जब विरोध किया तो पुलिस ने पूरी बात उन्हें बताई। वहीं आरोपी महिला की निशानदेही पर घर की तलाशी लेने पर तकिए के खोल में मृतक के खून से रंगे कपड़े भी बरामद हुए। साथ ही दबिश देकर महिला के साथ हत्या में शामिल आरोपी प्रेमी तहसीलदार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed