फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Two youths who went to bathe in the Chambal river with friends drowned

Bhind: चंबल नदी में दो युवक डूबे, दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे, तैरना नहीं जानते थे फिर भी उतरे पानी में

Wed, 07 Jun 2023 05:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

भिंड जिले के ग्राम सकराया से सात लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंबल नदी में ग्राम गड़ा किनारे नहाने के लिए गए हुए थे। इसमें से दो बालक विकास ढाकरे पिता रमेश ठाकरे (20) और विवेक शाक्य पिता सुरेंद्र शाक्य (19) तैरना नहीं जानने के कारण चंबल नदी में डूब गए। 

विज्ञापन
Two youths who went to bathe in the Chambal river with friends drowned
चंबल नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में चंबल नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। घंटों की तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला है। ये युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र में चंबल नदी का है। फूप थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने बताया कि ग्राम सकराया से सात लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंबल नदी में ग्राम गड़ा किनारे नहाने के लिए गए हुए थे। इसमें से दो बालक विकास ढाकरे पिता रमेश ठाकरे (20) और विवेक शाक्य पिता सुरेंद्र शाक्य (19) तैरना नहीं जानने के कारण चंबल नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि ग्राम सकराया से सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे जो लगभग 10 बजे चंबल नदी के पानी में डूब गए। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। गोताखोरों से उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed