{"_id":"63c3e0a2f057a20efd56e9d1","slug":"triple-murder-case-in-bhind-former-sarpanch-shot-dead-three-people-due-to-election-rivalry-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भिंड में तिहरा हत्याकांड, पूर्व सरपंच ने चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों की गोली मारकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भिंड में तिहरा हत्याकांड, पूर्व सरपंच ने चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों की गोली मारकर ले ली जान
Sun, 15 Jan 2023 04:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:46 PM IST
सार
भिंड में चुनावी रंजिश में तीन लोगों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच और उसके परिजनों ने सरेआम तीन लोगों को घेरकर गोलियां मारीं। आरोपी फरार हैं। हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत हैं। पुलिस ऐहितायत बरत रही है।
विज्ञापन
gun demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के भिंड में चुनावी रंजिश में तीन लोगों को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पूर्व सरपंच और उसके परिजनों ने सरेआम तीन लोगों को घेरकर गोलियां मारीं। चुनाव हारने के बाद से ही पूर्व सरपंच के समर्थक हमले की फिराक में थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले के मेहगांव पंचायत का है। बताया जा रहा है कि भिंड के पचेरा गांव में हाल ही हुए पंचायत चुनाव में गांव के पूर्व सरपंच बंटी उर्फ़ निशांत त्यागी और उनके विरोधी आमने-सामने थे। चुनाव के दौरान सीट आरक्षित थी ऐसे में दोनों ही पक्ष अपने व्यवहारिक सरपंच प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे थे। इसमें हाकिम गोलू और पिंकू त्यागी ने पूर्व सरपंच बंटी के प्रत्याशी को हरा दिया था। चुनाव में हुई हार की बात को लेकर दोनों ही पक्ष में रंजिश और गहरा गई। इसका नतीजा यह हुआ कि पहले शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर रविवार को पूर्व सरपंच निशांत त्यागी और उनके परिवार के क़रीब एक दर्जन सदस्यों ने मिलकर खेत पर जा रहे हाकिम, गोलू और पिंकू पर गोलियां बरसा दीं।
घायलों को उनके परिजनों ने मेहगांव अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीनों को ग्वालियर ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।