फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   The murder of the father who went to find the missing daughter in Bhind,

Bhind: लापता बेटी को खोजने गए पिता की हत्या, मृतक की उंगलियां तक काट ले गया हत्यारा

Mon, 08 Aug 2022 06:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 06:14 PM IST
सार

भिंड जिले में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। हत्यारे ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या उसकी उंगलियां तक काटी ली। मृतक अपनी बेटी की तलाश करने गया था, इसी दौरान उसकी हत्या हुई।

विज्ञापन
The murder of the father who went to find the missing daughter in Bhind,
शख्स की धारदार हथियार से हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले में एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। हत्यारे ने युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या उसकी उंगलियां तक काटी ली। मृतक अपनी बेटी की तलाश करने गया था, इसी दौरान उसकी हत्या हुई। जब बेटी को इस बात का पता चला तो उसने खुद को दोषी मानते हुए सुसाइड की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहित नगर निवासी धर्मवीर सिंह बघेल की खून में लथपथ लाश सोमवार सुबह घर के ही पास मिली। आस पास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि हत्या से पहले धर्मवीर सिंह रविवार को अपने चचेरे भाई प्रेम सिंह के साथ कहीं गया था, जहां उनकी शराब पार्टी हुई। वहीं, सोमवार सुबह लाश मिली है। लाश में कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मृतक के गले को भी धारदार हथियार से रेता गया है, साथ ही हत्यारा मृतक की दो उंगलिया भी काट कर ले गया।
विज्ञापन


परिजन घटना का कारण मृतक की बेटी के लापता होने को बता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले किशोरी अचानक लापता हो गयी थी और तीन दिन बाद वापस लौटी है। प्रेमसिंह और मृतक धर्मवीर सिंह रविवार शाम को किशोरी को ही खोजने गए थे। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले भदौरिया परिवार के लड़के पर लड़की को अगवा करने का शक जताया है। परिजनों का कहना है कि इस बात की जानकारी धर्मवीर को थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सुबह लाश मिलने की सूचना के बाद मृतक की बेटी ने हत्या के लिए खुद को दोषी मानते हुए आत्महत्या की कोशिश की। किशोरी फांसी लगा रही थी कि इसी दौरान परिजनों ने उसे देख लिया और बचा लिया। देहात थाना प्रभारी का कहना है कि शव की हालत से यह साफ है कि उसकी हत्या हुई है। हम हत्या की वजह का पता लगा रहे हैं। कुछ संदेहियों की जानकारी मिली है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता कर गिरफ़्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed