फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Poster release of the third year of Chambal Literary Festival There will be a two-day meeting of literature an

Bhind News: 'चंबल लिटरेरी फेस्टिवल' के तीसरे साल का पोस्टर रिलीज, दो दिवसीय साहित्य-संस्कृति का होगा समागम

Thu, 03 Nov 2022 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 03:35 PM IST
सार

चंबल लिटरेरी फेस्टिवल के तीसरे साल का आयोजन चंबल-यमुना के दोआबा में राष्ट्रकवि शिशुपाल सिंह भदौरिया ‘शिशु’ के जन्मस्थली पर आगामी 3-4 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय साहित्य और संस्कृति का समागम कमांडर अर्जुन सिंह भदौरिया महाविद्यालय, कामेत, उदी परिसर में होगा।

विज्ञापन
Poster release of the third year of Chambal Literary Festival There will be a two-day meeting of literature an
तीसरे साल का पोस्टर रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल लिटरेरी फेस्टिवल में इतिहास, साहित्य और कलाओं को समेटे यहां के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बदलावों पर हुए लेखन पर विमर्श और उनका मूल्याकंन होगा। इस साहित्य महाकुंभ से चंबल अंचल में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। बगावत का उद्गम स्थल चंबल ने जहां सदियों से अपनी छाप छोड़ी है, वहीं वैश्विक साहित्य और विचार को प्रेरित किया है। चंबल की समृद्ध साहित्यिक विरासतों पर विभिन्न विषयों पर चर्चा सत्र का आयोजन होना लाजिमी है। इसमें लेखन, संगीत, पेंटिंग, फिल्म, वास्तुकला पर व्याख्यानों, सेमिनारों, कार्यशालाओं, चर्चा सत्रों के जरिये चंबल साहित्य को बढ़ावा देने के लिए लेखक, दार्शनिक, विचारक और कलाकार मंथन करेंगे।

विज्ञापन


सीएलएफ के संस्थापक क्रांतिकारी लेखक डॉ. शाहआलम राना ने कहा, चंबल घाटी के साकारात्मक पहलुओं पर कम और नाकारात्मक पहलुओं पर ज्यादा लिखा पढ़ा गया है, जिससे चंबल की छवि को गहरा धक्का लगा है। विश्व धरोहर चंबल घाटी का दाग मिटाने के लिए 'चंबल लिटरेरी फेस्टिवल' की नींव साल 2020 में रखी गई। उत्तर भारत के मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक विस्तृत चंबल के बीहड़ों का संघर्षमय अतीत बरसों से सृजनधर्मियों को आंदोलित करता रहा है। यह अंचल और यहां की नदियां, तट और उनका रजत-मृदुल कैनवस पर उकेरी जाने वाली कल्पनाओं की तरह चित्रमय और भावमय बनाने को सहज ही उकसाती है। यह चंबल की धरती जो हमेशा मानवता के पक्ष में खड़े होने और विद्रोह की प्रेरक बनती आई है।
विज्ञापन


चंबल लिटरेरी फेस्टिवल के तीसरे साल आयोजन का पोस्टर शासकीय एमजे एस महाविद्याल, भिंड में रिलीज किया गया। सीएलएफ आयोजन समिति ने बताया, सीएलएफ के दो दिवसीय आयोजन को चार सत्रों में बांटा गया है। पहला सत्र-चंबल: इतिहास और संस्कृति, दूसरा सत्र: कविताओं में चंबल, तीसरा सत्र: फिल्में और लोक कलाएं, चौथा सत्र: चंबल के सरोकारी रचनाकार रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Poster release of the third year of Chambal Literary Festival There will be a two-day meeting of literature an
चंबल लिटरेरी फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला

इस चर्चा सत्र के दौरान विमर्श, सरोकारी कवि सम्मेलन, कहानी का पाठ, चंबल पुस्तक प्रदर्शनी, नाटक-नौटंकी, लोकगीत आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएलएफ की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। चंबल परिवार जुड़े साथी चंबल अंचल के सातों जनपदों के सरोकारी रचनाकारों से मिल रहे हैं। उनकी चंबल पृष्ठभूमि पर लिखी प्रकाशित और अप्रकाशित रचनाएं पांडुलिपि संग्रहित कर रहे हैं और सीएलएफ के तीसरे आयोजन में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। औरैया, इटावा, जालौन, भिंड, मुरैना और धौलपुर जिलों से सीएलएफ आने वाली अप्रकाशित सामग्री और पांडुलिपि को 'चंबल संग्रहालय' संरक्षित रखने के साथ प्रकाशित भी करेगा।

चंबल साहित्य उत्सव पोस्टर रिलीज के दौरान कस्बाई इतिहासकार देवेन्द्र सिंह चौहान, कवियत्री और शिक्षिका डॉ. कमला नरवरिया, डॉ. कमल कुमार कुशवाहा, चन्द्रोदय सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. अनीता बंसल, प्राचार्य प्रोफेसर मालवीय विमल और विक्रम सिंह कुशवाहा आदि ने इस अवसर पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed