{"_id":"6323de26a2a5582d0875a8fe","slug":"police-constable-seen-intoxicated-on-villagers-in-morena-threatening-bike-rider-in-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शराब के नशे में ग्रामीणों पर रौब झाड़ते दिखा पुलिस जवान, बाइक सवार को धमकाते हुए वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शराब के नशे में ग्रामीणों पर रौब झाड़ते दिखा पुलिस जवान, बाइक सवार को धमकाते हुए वीडियो वायरल
Fri, 16 Sep 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:55 AM IST
सार
मुरैना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जो, कि भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षण शराब के नशे में ग्रामीणों पर पुलिस का रौब झाड़ते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
शराब के नशे में ग्रामीण पर रौब झाड़ता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरैना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जो, कि भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षण शराब के नशे में ग्रामीणों पर पुलिस का रौब झाड़ते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो ग्रामीणों ने ही बनाकर वायरल किया है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक मधुराज भदौरिया और भूपेंद्र यादव अक्सर शराब पीकर बेवजह ग्रामीणों पर पुलिस का रौब जमाते हैं। शाम को दोनों आरक्षक उदोतगढ़ गांव में शराब दुकान पर पहुंचे यहां शराब पी और बोतल ली। इस दौरान वे दुकान के पास एक युवक पर रौब झाड़कर उससे उलझ गए। ग्रामीण एकत्रित हो गए तो आरक्षकों ने उस युवक को धमकी दी कि बाइक लेकर बिना हेलमेट अगर हमारी थाना सीमा में आए तब कार्रवाई कर सारी ऐंठ निकाल देंगे।
ग्रामीणों ने दोनों आरक्षकों का शराब पीकर झगड़ा करते और बोतल हाथ में लिए वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि कौन हम से लड़ना चाहता है, किसमें ताकत है लड़ने की। जब आरक्षकों के वायरल वीडियो के मामले में एसपी आशुतोष बागरी से बात की तो उनका कहना था की वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ में शराब के नशे में ग्रामीणों से लड़ते पुलिसकर्मी pic.twitter.com/bZ9K5FQEM5
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 16, 2022भिण्ड जिले की सीमा में स्थित गांव उदोतगढ़ में शराब के नशे में ग्रामीणों से लड़ते पुलिसकर्मी pic.twitter.com/bZ9K5FQEM5
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 16, 2022