फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   MP News: Doctor arrested for taking bribe of three thousand

MP News: तीन हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, कोर्ट में गवाही बदलने के नाम पर मांगे थे पांच हजार रुपये

Sat, 21 Jan 2023 07:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 07:51 AM IST
सार

भिंड जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टरो को ग्वालियर लोकायुक्त ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने यह रिश्वत कोर्ट में गवाही बदलने के नाम पर मांगी थी। 

विज्ञापन
MP News: Doctor arrested for taking bribe of three thousand
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टरो को ग्वालियर लोकायुक्त ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उसने यह रिश्वत कोर्ट में गवाही बदलने के नाम पर मांगी थी। सौदा पांच हजार रुपये में तय हुआ था, दो हजार वह पहले ले चुका था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर लोकायुक्त को मुन्नालाल कुशवाह ने शिकायत की थी। उसने बताया कि गोहद कोर्ट में उसका एक प्रकरण विचाराधीन है। भिंड जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉ. जीआर शाक्य भी मामले में गवाह हैं। शाक्य ने कुशवाह के पक्ष में गवाही देने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो हजार रुपये डॉक्टर पहले ले चुके हैं। तीन हजार रुपये और मांग रहे हैं। लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि की और ट्रेप तैयार किया। 
विज्ञापन


लोकायुक्त ने आवेदक और डॉक्टर की बातचीत कराई और रुपये लेने की जगह तय हुई।  ग्वालियर के मुरार स्थित थाटीपुर नदीपार टाल अशोक कॉलोनी में डॉक्टर के घर पर डॉक्टर का घर है, वहीं लेनदेन होना था। डॉक्टर ने तीन हजार लेकर उसे वहीं बुलवा लिया था। शुक्रवार रात मुन्नालाल कुशवाह ने जैसे ही डॉ. शाक्य को रिश्वत के तीन हजार थमाए, वैसे ही आसपास मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी डॉक्टर को पुलिस लेकर मुरार थाना पहुंची और यहां भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता लगा कि आवेदक मुन्नालाल कुशवाह झोलाछाप डॉक्टर है। वह कुछ समय पहले गोहद में झोलाछाप क्लीनिक चलाते में पकड़ा गया था। उसके प्रकरण की जांच डॉ. जीआर शाक्य ने की थी। इसी प्रकरण में गवाही बदलने के लिए डॉक्टर आवेदक से रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed