Crime: बेटे के सामने बाप की हत्या, बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, जमीनी विवाद का है मामला
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बेटे के सामने ही बाप की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया, यह जमीनी विवाद का मामला है। इसमें रुपये की लेन-देन होनी थी। ऐसे में एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिंड जिले में दीपावली त्योहार के बीच एक परिवार में उस वक्त मातम पसर गया, जब 10 से अधिक लोग हथियार बंद बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर परिवार के मुखिया को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि ये हत्या जमीनी विवाद में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भिंड के फूप थाना क्षेत्र के ग्राम सकराया में रहने वाले कालीचरण बोहरे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे अखिलेश ने बताया कि हत्या के समय वह अपने पिता के साथ खेतों पर काम कर रहा था। साल 2010 में उसके पिता ने गांव के राधामोहन शर्मा की जमीन खरीदने का सौदा किया था। साथ ही बची हुई पांच बीघा जमीन और खरीदने के लिए बैनामा दिया था। लेकिन इतने साल बीतने के बाद भी वह लोग जमीन नही दे रहे हैं। साथ ही रुपये भी नही लौटा रहे हैं।
बेटे ने बताया, जब उनसे रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर राधामोहन शर्मा, सदानंद और नवप्रकाश समेत करीब 10 से अधिक लोग जीप से खेत पर पहुंचे। जहां अखिलेश और उसके पिता कालीचरण काम कर रहे थे। आते ही बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें उसके पिता को गोली लग गई, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल कालीचरण को लेकर पीड़ित पक्ष भिंड जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं फूप पुलिस ने घटना के बाद मिली जानकारी पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
