{"_id":"64688db65a941bd51b0cac23","slug":"bhind-road-accident-bike-and-canter-collision-in-mehgaon-area-three-people-died-in-accident-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind Road Accident: मेहगांव एरिया में बाइक और कैंटर की टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind Road Accident: मेहगांव एरिया में बाइक और कैंटर की टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत
Sat, 20 May 2023 02:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 20 May 2023 02:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के भिंड जिले में सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा मेहगांव एरिया में हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
तीन लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड के मेहगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बाइक और कैंटर की भिड़ंत के चलते हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के शव को मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना मेहगांव के बहुआ के पास नेशनल हाइवे-719 पर घटित हुई, जहां सुबह क़रीब 11 बजे धानमिल के पास से गुज़र रही एक बाइक हाइवे पर तेज रफ़्तार से आ रहे कैंटर से भीड़ गई। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक युवक की मौत मौक़े पर ही हो गई थी। वहीं एक घायल शख्स ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों के नाम अजय खन्ना, ममता जाटव और श्रीचंद जाटव बताए जा रहे हैं। फिलहाल, तीनों के शव पुलिस ने मेहगांव सामुदायिक केंद्र पहुंचा दिए हैं। साथ ही कैंटर को पुलिस ने मौक़े से ज़ब्त कर आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया है, मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
