{"_id":"666938be2429cc05d80cb498","slug":"bhind-news-team-that-went-to-remove-encroachment-from-government-land-attacked-people-scuffled-with-officials-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind News: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, लोगों ने अधिकारियों के साथ की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind News: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, लोगों ने अधिकारियों के साथ की हाथापाई
Wed, 12 Jun 2024 12:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:24 PM IST
सार
भिड़ जिले में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने सरकारी अधिकारियों के साथ हाथापाई भी की।
विज्ञापन
विस्तार
भिड़ जिले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने कई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम के अधिकारियों के साथ हाथापाई भी की। बाद में मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला प्रसाशन के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। उसी के तारतम्य में जिला प्रसाशन का अमला कार्रबाई करने के लिए जामना रोड पर पहुंचा था। जैसे ही अस्थाई ओर स्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगो ने अधिकारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर मौजूद देहात थाना पुलिस ने मामले को शांत कराया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस हाथापाई की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना के बारे में कोई अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
