फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: Constable found hanging in government quarters, mental condition was not good for few days

Bhind: सरकारी क्वार्टर में फांसी पर लटका मिला आरक्षक, कुछ दिन से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

Fri, 29 Jul 2022 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 04:15 PM IST
सार

आरक्षक विजय यादव मूलतः उत्तरप्रदेश के बेबर थाना अंतर्गत ग्राम पचमुख का रहना वाला था जो 2016 से गोरमी में पदस्थ था। कुछ समय पहले वह मानसिक रूप से बीमार जो गया था जिसका इलाज भी आगरा से चल रहा था। इसी वजह से किसी ड्यूटी में उसे थाने से बाहर नहीं भेजा जाता था। 

विज्ञापन
Bhind: Constable found hanging in government quarters, mental condition was not good for few days
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में एक पुलिस आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। उसने सरकारी क्वार्टर में ही आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले से वह मानसिक बीमारी का इलाज भी करा रहा था। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भिंड जिले के गोरमी थाने में पदस्थ आरक्षक विजय यादव उत्तरप्रदेश का निवासी था और बीते 6 साल से भिंड के गोरमी में पदस्थ था। वह थाना परिसर में ही बने शासकीय क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह क़रीब 8 बजे जब उसकी पत्नी बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी, तभी उसने क्वार्टर में ही फंदे पर लटककर ख़ुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मृतक आरक्षक विजय यादव मूलतः उत्तरप्रदेश के बेबर थाना अंतर्गत ग्राम पचमुख का रहना वाला था जो 2016 से गोरमी में पदस्थ था। कुछ समय पहले वह मानसिक रूप से बीमार जो गया था जिसका इलाज भी आगरा से चल रहा था। इसी वजह से किसी ड्यूटी में उसे थाने से बाहर नहीं भेजा जाता था। आज सुबह घटना की जानकारी मिली है जिस पर मार्ग क़ायम कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed