फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind: A young man who had gone to meet his girlfriend was beaten to death, the brother ran away in fear

Bhind: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, भाई डरकर भागा और पुलिस को दी सूचना

Mon, 02 Sep 2024 12:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 12:15 PM IST
सार

भिंड में एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक उनके घर में घुस रहा था, तभी उसे पकड़ लिया और धुन दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bhind: A young man who had gone to meet his girlfriend was beaten to death, the brother ran away in fear
भिंड में पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिंड जिले  में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मिहोना के लेन का पुरा गांव की है। युवक तड़के 3 बजे युवक एक घर में पकड़ा गया। लड़की के घरवालों ने उसे बुरी तरह पीटा, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 साल का जितेंद्र सिंह बघेल उर्फ जीतू लहार के साकेत नगर का रहने वाला था। लहार से लेन कापुरा गांव 15 किलोमीटर दूर है। गांव में जब उसे लड़की के घरवाले पीट रहे थे, तो गांव में चोर घुसने की अफवाह फैल गई। सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच गांव वाले भी जमा हो गए। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिवारवाले भी पहुंच गए। पीएम के बाद शव उन्हें दे दिया गया। मिहोना पुलिस ने युवक के भाई के बयान के आधार पर तीन लोगों को राउंड-अप किया है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीतू के साथ जिस घर में मारपीट की गई, वह उसके दूर के रिश्तेदार का है। युवक के भाई उपेंद्र ने बताया कि छोटे भाई जितेंद्र को रविवार रात को फोन आया। वह फोन पर बातचीत करते हुए घर से निकला। मैं भी उसके पीछे-पीछे आया। वह सीधे लेन का पुरा गांव पहुंचा और एक घर में गया। यहां लोगों ने घेरकर उससे मारपीट की। जब ये लोग भाई के साथ मारपीट कर रहे थे, मैं डर की वजह से भाग आया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिवार के एक बुजुर्ग ने बताया रात के समय युवक हमारे घर में घुस आया था। मेरे लड़कों ने उसे पकड़ लिया। वह गंदी नीयत से हमारे घर में आया था। इस पर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई है। मेरे लड़कों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई है। मिहोना थाना प्रभारी विजय केन का कहना कि डायल 100 पर सूचना मिली थी। युवक घायल हालत में मिला था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed