फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   A moving car on the highway in Bhind became a fireball, the driver's understanding saved his life

Bhind News: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझ-बूझ से बची जान

Fri, 29 Jul 2022 01:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 01:14 PM IST
सार

भिण्ड जिले के NH 719 पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और कार से समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि कार में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन
A moving car on the highway in Bhind became a fireball, the driver's understanding saved his life
हाईवे पर धू-धूकर जलती कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिण्ड जिले के NH 719 पर चलती कार में अचानक भीषण आग लग गयी। किसी तरह ड्राइवर ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और कार से समय रहते बाहर आकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर जा रही थी, तभी अचानक चलती कार में आग की लपटें दिखाई दी। जिसके बाद ड्राइवर ने तत्काल कार को सड़क किनारे खड़ा किया और गेट खोल कर अपनी जान बचाई। हादसा गोहद और मेहगाँव के बीच का है। हाईवे पर ही कार धू-धू कर जलने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कार ग्वालियर से भिंड की ओर जा रही थी, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कार चालक का नाम रविंद्र है। युवक अपनी कार से ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहा था। तभी अचानक गोहद के पास चलती कार में आग की लपटें दिखाई देने लगी, उसने तत्काल कार को सड़क किनारे रोका और गेट खोलकर कूद गया, इस तरह समय रहते उसने अपनी जान बचाई। अचानक आग लगने से ड्राइवर तो बच गया, लेकिन कार में रखा सामान और नगदी पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। रविंद्र ने बताया कार में उसके कपड़ों के साथ-साथ सभी डाक्यूमेंट्स जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। कार गुजरात आरटीओ में रजिस्टर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed