फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   22-year-old man dies after seeking treatment for stomach pain; allegations of medical negligence

Bhind News: पेट दर्द का इलाज कराने गए 22 वर्षीय युवक की मौत, गलत इलाज का आरोप; क्लीनिक सील

Sun, 23 Aug 2026 04:17 PM IST
भिन्ड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

भिंड के रौन में पेट दर्द का इलाज कराने गए 22 वर्षीय विश्वास सिंह राजावत की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने विधि क्लीनिक संचालक पर गलत इलाज का आरोप लगाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक सील कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
22-year-old man dies after seeking treatment for stomach pain; allegations of medical negligence
पेट दर्द का इलाज कराने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है।

विस्तार

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र में पेट दर्द का इलाज कराने गए 22 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने विधि क्लीनिक के संचालक पुष्पेंद्र पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधि क्लीनिक को सील कर दिया है।

विज्ञापन


मेहदा गांव निवासी 22 वर्षीय विश्वास सिंह राजावत, पुत्र बबलू सिंह राजावत, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मुताबिक रेलवे की परीक्षा देने जयपुर गया था। वापस गांव लौटा था। 22 अगस्त को उसके पेट में हल्का दर्द हुआ। इसके बाद वह इलाज कराने रौन स्थित विधि क्लीनिक पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक संचालक पुष्पेंद्र ने विश्वास को दवा दी। दवा लेने के बाद वह घर लौट गया, लेकिन पेट दर्द ठीक नहीं हुआ। इसके बाद वह दोबारा क्लीनिक पहुंचा, जहां उसे ड्रिप लगाने के साथ इंजेक्शन भी लगाए गए। परिजनों के मुताबिक इसके बाद उसे पतले दस्त होने लगे। इसी दौरान उसका जीजा भी क्लीनिक पहुंचा और डॉक्टर को उसकी बिगड़ती तबीयत के बारे में बताया। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने इसे सामान्य परेशानी बताते हुए विश्वास को घर ले जाने की सलाह दी और कुछ दवाएं भी दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंडला पेट्रोल पंप लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद विश्वास के शरीर पर लाल निशान उभर आए। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे फिर क्लीनिक लेकर पहुंचे। हालत देखकर उसे भिंड ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे भिंड लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को रौन लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विधि क्लीनिक को सील कर दिया है। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एफआईआर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed