फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind woman vows to stay barefoot till village declared ODF

एक बहू का संकल्प, "पूरे गांव में शौचालय बनने तक नहीं पहनूंगी सैंडल”

Tue, 08 Nov 2016 01:05 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/ दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला/ दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
Bhind woman vows to stay barefoot till village declared ODF
- फोटो : social media

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गांव को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक महिला लोगों को नंगे पैर घूमकर प्रेरित कर रही है।  28 वर्षीय सपना तोमर का ससुराल मेहगांव के गुंगावली गांव में है। सपना का कहना है कि उसका संकल्प है- जब तक पूरा गांव खुले में शौच से मुक्त नहीं हो जाएगा, तब पैरों में कुछ नहीं पहनूंगी।

विज्ञापन


सपना के इस संकल्प की कहानी भी कम डरावनी नहीं है। डेढ़ साल पहले उसकी सहेली खुले में शौच करने गई तो दो युवकों ने उसे दबोचकर दुष्कर्म कर दिया। बदनामी के डर से उसने घटना किसी को नहीं बताई बल्कि आत्महत्या कर ली। लेकिन इस घटना ने मृतका की सहेली सपना तोमर को इस हद तक झकझोर दिया कि उसने सेंडल पहनना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरकों की नियुक्ति की जा रही थी।
 

मिशन से जुड़ने की सपना की कहानी

Bhind woman vows to stay barefoot till village declared ODF

​जिला पंचायत सीईओ प्रवीण सिंह ने बताया कि मिशन स्वच्छ भारत के तहत गांवों में प्रेरकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू लिए। इनमें पिपरौली पंचायत के लिए सपना तोमर का सिलेक्शन किया। सभी प्रेरकों की तरह सपना को भी टास्क देकर कहा कि 7 दिन में गांव के लोगों से शौचालय बनाने की सहमति लेकर आओ।

सीईओ का कहना है, सपना 7 दिन में आई तो गांव के 62 लोगों की सहमति लेकर आई और खुद नंगे पैर थी। पूछने पर बताया कि गांव में करीब 150 शौचालय बनना है। पूरे गांव में शौचालय बनने के बाद ही चप्पलें पहनेगी। इतना ही नहीं सपना 2 बेटों की मां हैं। ऐसे में बेटी की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने एक बेटी भी गोद ली है।

सपना ने बताया कि स्वच्छता एवं स्वाभिमान की इस लड़ाई में पति उदयप्रताप सबसे ज्यादा सहयोग कर रहे हैं। शुरुआत में ससुरालवालों ने उसका विरोध किया, लेकिन अब उन्हें भी मेरे इस काम की आदत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed