फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Youth murdered at a liquor party

बैतूल: शराब पार्टी में पत्नी पर कमेंट से भड़का पति! भाई के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या; 24 घंटे में धराए

Fri, 02 Oct 2026 09:24 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 09:24 PM IST
सार

बैतूल के खोदरी गांव में शराब पार्टी के दौरान पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज दो सगे भाइयों ने अपने दोस्त शेखर पाल की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर हमला किया और शव टपरे में छिपा दिया। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Youth murdered at a liquor party
दोस्त ने ही की हत्या

विस्तार

झल्लार थाना क्षेत्र के खोदरी गांव में 25 वर्षीय युवक शेखर पाल की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान मृतक ने एक आरोपी की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज दो सगे भाइयों ने शेखर के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर को शेखर की मां ने झल्लार थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि शेखर सुबह करीब 9 बजे खोदरी निवासी सुनील टांडिलकर भगत के साथ सिरदर्द का इलाज कराने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 8 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि खोदरी में सुनील के घर पर शेखर की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने सुनील और उसके भाई गजानंद पर संदेह जताया। सूचना मिलने पर झल्लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय गजानंद, सुनील और शेखर गजानंद के घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान शेखर ने गजानंद की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस बात से गजानंद नाराज हो गया और दोनों भाइयों ने मिलकर शेखर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने धारदार हथियार से शेखर के सिर और गर्दन पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को गजानंद के घर के सामने स्थित सुनील के टपरे में छिपा दिया। पुलिस ने शव वहीं से बरामद किया।

24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गजानंद टांडिलकर (31) और उसके भाई सुनील टांडिलकर (33), दोनों निवासी खोदरी, को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की परिस्थितियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed