{"_id":"65d2c5bf13ed754fcb059208","slug":"troubled-by-teasing-girl-students-beat-miscreants-with-belts-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने मनचलों को बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने मनचलों को बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 19 Feb 2024 08:36 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:36 AM IST
सार
MP News: बैतूल में पुलिस चौकी के अंदर छात्रा ने मनचले के सर से छेड़खानी का भूत उतार दिया। छेड़खानी से परेशान छात्राओं ने लड़कों को बेल्ट से पीटा। बताया जा रहा है कि पहले पुलिस ने लड़कियों से पिटवाया फिर खुद भी पीटा। जिसके बाद आरोपियों पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
थाने के अंदर मनचलों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच छात्राओं के द्वारा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत करवाई थी कि स्कूल जाते समय रितिक नाम का लड़का और उसके साथी रास्ते में उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं, साथ ही वीडियो भी रिकॉर्ड करते हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने रितिक को थाने में बुलाया। जिसके बाद पुलिस ने छात्राओं से मनचलों को पिटवाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा द्वारा लड़के को बेल्ट से पीटा गया और बेल्ट पुलिस का ही था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की होगी जांच
मनचलों की छात्राओं द्वारा बेल्ट से की गई पिटाई के मामले को लेकर सारणी एसडीओपी रोशन जैन का कहना है की रविवार की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ था, जो मेरे संज्ञान में आया है। इस वीडियो की जांच की जा रही है, इसमें जो विधि संगत कार्रवाई होगी वो की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
