{"_id":"6a9f7650dc5c29a67001f02e","slug":"shocking-video-from-betul-child-twists-scooter-accelerator-vehicle-plunges-into-temple-kid-unharmed-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतूल: दर्शन के लिए आया था परिवार, बच्चे ने घुमाया एक्सीलेटर और मंदिर में जा घुसी स्कूटी; बाल-बाल बचा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतूल: दर्शन के लिए आया था परिवार, बच्चे ने घुमाया एक्सीलेटर और मंदिर में जा घुसी स्कूटी; बाल-बाल बचा बच्चा
Tue, 08 Sep 2026 08:13 AM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:13 AM IST
सार
बैतूल के मुलताई स्थित ताप्ती मंदिर में एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर घुस गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने खड़ी स्कूटी पर बैठे बच्चे ने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया, जिससे स्कूटी मंदिर के अंदर जा घुसी। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया, जबकि बच्चा सुरक्षित रहा।
विज्ञापन
स्कूटी अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई के ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक अपनी स्कूटी सहित ताप्ती मंदिर में जा घुसा। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्कूटी अनियंत्रित होकर मंदिर में जा घुसी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ताप्ती मंदिर में दर्शन के लिए आया था। मंदिर के ठीक सामने उसने अपनी स्कूटी खड़ी की और अपने छोटे बच्चे को स्कूटी की सीट पर बैठाया। इसी दौरान बच्चे ने अचानक स्कूटी का एक्सीलेटर घुमा दिया। एक्सीलेटर घुमाते ही स्कूटी तेज रफ्तार से अनियंत्रित हो गई और सीधे मंदिर के अंदर जा घुसी। हादसे के वक्त मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी थी। अचानक स्कूटी के मंदिर में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं, स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक और बच्चे को बाहर निकाला और घायल युवक को उपचार के लिए भेजा।
हालांकि. यह कोई पहला मामला नहीं है। ताप्ती परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। ताप्ती परिक्रमा मार्ग काफी संकरा है और यहां दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसी वजह से लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा परिक्रमा मार्ग पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चार्जशीट में देरी पर हाईकोर्ट सख्त: ईओडब्ल्यू डीजी को तलब, कोर्ट ने पूछा- इतने लंबे समय तक सोते रहे अधिकारी?
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अगर समय रहते परिक्रमा मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया होता, तो आज यह हादसा नहीं होता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द परिक्रमा मार्ग को वाहन मुक्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।