फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   MP News: Two more accused arrested in case of beating of tribal youth, house of absconding accused demolished

MP News: आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार बदमाश के घर पर चला बुलडोजर

Thu, 15 Feb 2024 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 08:41 PM IST
सार

बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से उसे उल्टा लटकाकर बिना कपड़ों के उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोडर चला दिया है।

विज्ञापन
MP News: Two more accused arrested in case of beating of tribal youth, house of absconding accused demolished
आदिवासी युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी को प्रशासन ने गिरा दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैतूल में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसके घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से उसे उल्टा लटकाकर बिना कपड़ों के उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। पिटाई की घटना तो तीन माह पहले नवंबर की थी, लेकिन जैसे ही वीडियो पीड़ित युवक आशीष परते के गांव में वायरल हुआ तो आदिवासी समाज के पदाधिकारी इस मामले में युवक के साथ शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जहां से इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू हुई। पहले एक युवक जिसका नाम सोहेल कपूर है उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी शेख़ शोहराब उर्फ चेन्ट को भोपाल से और अन्य आरोपी तब्बू उर्फ त्रिवेणी मासोदकर को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रशासनिक फेरबदल भी हुए हैं, जिसमें बैतूल एसपी और कोतवाली टीआई को हटाया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया। एक आरोपी सोहेल कपूर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया था जिसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्यवाही करते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवक रिंकेश चौहान के कुंड बकाजन गांव में स्थित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और अतिक्रमण हटाया गया। वह अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया गया है। बुधवार की रात जारी हुई आईपीएस तबादला सूची में सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वी वाहिनी, बिसवल छिंदवाड़ा भेजा गया। इसके अलावा कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार को भी हटा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed