{"_id":"6a437e3d5091107fa001be4e","slug":"betul-news-two-villagers-swept-away-in-the-strong-current-of-champa-river-bodies-found-after-search-operation-betul-news-c-1-1-noi1386-4450591-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: उफनती नदी बनी काल, रपटा पार करते ही बह गए दो ग्रामीण, सुबह झाड़ियों में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: उफनती नदी बनी काल, रपटा पार करते ही बह गए दो ग्रामीण, सुबह झाड़ियों में मिले शव
Tue, 30 Jun 2026 02:52 PM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:52 PM IST
सार
बैतूल के चिचोली क्षेत्र में चंपा नदी के तेज बहाव में बाइक सहित बह गए दो ग्रामीणों के शव मंगलवार सुबह बरामद हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने बारिश के दौरान उफनती नदियों और रपटों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : istock
विस्तार
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में तेज बारिश के बीच चंपा नदी में बड़ा हादसा हो गया। देवपुर-कोटमी मार्ग पर स्थित रपटे को पार करते समय बाइक सवार दो ग्रामीण तेज बहाव में बह गए। मंगलवार सुबह तलाश अभियान के दौरान दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
रपटा पार करते समय हुआ हादसा सोमवार शाम तेज बारिश के कारण चंपा नदी उफान पर थी। इसी दौरान दो ग्रामीण बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने देवपुर-कोटमी मार्ग पर बने रपटे को पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव ने उन्हें बाइक सहित अपनी चपेट में ले लिया।
लोगों ने दी थी रुकने की सलाह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था और रपटे के ऊपर से तेज गति से पानी बह रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों ग्रामीणों को कुछ देर रुककर पानी कम होने का इंतजार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने रपटा पार करने का प्रयास किया और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
रातभर चला तलाश अभियान
घटना की सूचना मिलते ही चिचोली पुलिस, प्रशासनिक अमला और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देर रात तक नदी किनारे दोनों की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान रपटे से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में दोनों ग्रामीणों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान 42 वर्षीय राजेश बिहारे और 40 वर्षीय दद्दू धुर्वे, निवासी ग्राम सिप्लाई, के रूप में की है।
पोस्टमार्टम के बाद शुरू हुई जांच
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सिप्लाई गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रशासन ने जारी की अपील
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनती नदियों, नालों और पानी से डूबे रपटों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं। प्रशासन का कहना है कि बारिश के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए सभी लोग पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें तथा जलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें।