फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul: The young man's breath stopped while dancing at the reception party, people kept making sense of the drama

बैतूल: रिसेप्शन पार्टी में डांस करते-करते थम गई युवक की सांसे, लोग ड्रामा समझ बनाते रहे वीडियो

Sun, 23 Jan 2022 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

बैतूल के ढाका गांव में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई, युवक रिश्तेदार की शादी के रिसेप्शन में डांस करते करते अचानक गिर और उठा नहीं। लोगों को लगा वो नाटक कर रहा है। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Betul: The young man's breath stopped while dancing at the reception party, people kept making sense of the drama
बैतूल: डांस करते-करते युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैतूल में एक युवक की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते मौत हो गई। मामला बैतूल के शाहपुरा थाने के जामुन ढाका गांव का है। मृतक अंतलाल उइके डोरी गांव से अपने रिश्तेदार सोनू कुमरे की शादी में शरीक होने ढाका गांव आया था, जहां शनिवार को रिसेप्शन पार्टी में डांस कर रहा था। डांस करते-करते वो अचानक स्टेज पर गिर गया, जिसके बाद लोगों को लगा कि वो नाटक कर रहा है। जब काफी देर तक युवक नहीं उठा तो लोगों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का वीडियो लोगों के कैमरे में कैद हुआ है। मृतक की उम्र करीब 32 साल थी वो शादीशुदा था और उसकी एक 5 साल की बेटी है। मृतक तीन बहनों में इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद खुशी का महौल गम में बदल गया। फिलहाल युवक की मौत का कारण सामने नहीं आया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed