{"_id":"69df727a3b27dba00102313f","slug":"betul-news-fire-from-fields-engulfs-poultry-farm-6-000-chickens-burnt-alive-losses-worth-lakhs-reported-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News : खेत से उठी आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंची, अंदर मौजूद 6 हजार मुर्गे जिंदा जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News : खेत से उठी आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंची, अंदर मौजूद 6 हजार मुर्गे जिंदा जले, लाखों का नुकसान
Wed, 15 Apr 2026 04:42 PM IST
बैतूल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:42 PM IST
सार
इटावा गांव के एक खेत में लगी आग तेज हवाओं के कारण पोल्ट्री फार्म तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा फार्म जलकर खाक हो गया और फार्म में मौजूद मुर्गे-मुर्गियां जिंदा जल गए।
विज्ञापन
खेत में लगी आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मुलताई क्षेत्र में मासोद के पास इटावा गांव में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। खेत में लगी आग तेज हवाओं के कारण पास के पोल्ट्री फार्म तक पहुंच गई, जिससे हजारों मुर्गे-मुर्गियां जिंदा जल गए और संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पांच पांडव क्षेत्र के एक खेत में अचानक आग लग गई थी और तेज हवा के चलते तेजी से फैलती हुई पास के पोल्ट्री फार्म तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया जिससे अंदर मौजूद करीब 6 हजार मुर्गे-मुर्गियां जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP Board 12th Commerce Result: भोपाल की चांदनी और खुशी रहीं पहले पायदान पर, वाणिज्य में बेटियों का रहा जलवा
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म संचालक शाहिद शाह ने बताया कि वे खेती के साथ-साथ पोल्ट्री व्यवसाय भी करते हैं। घटना के समय वे घर पर थे, तभी उन्हें पास के खेत में आग लगने की सूचना मिली। वे अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तेज लपटों और हवा के कारण आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इस आगजनी में फार्म के अंदर रखा अन्य सामान जैसे पाल-पर्दे, पाइप लाइन, पानी की टंकी और मुर्गियों का दाना भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर दोपहर के समय गर्मी और तेज हवाओं के कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
