{"_id":"65804e7ccc1137b4720715b5","slug":"bataiye-vidhayakji-beohari-mla-sharad-kol-told-priority-said-pm-modi-s-3-visions-have-to-be-taken-forward-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताइए विधायकजी: ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने बताई प्राथमिकता, कहा- पीएम मोदी के तीन विजन को आगे बढ़ाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताइए विधायकजी: ब्यौहारी विधायक शरद कोल ने बताई प्राथमिकता, कहा- पीएम मोदी के तीन विजन को आगे बढ़ाना है
Mon, 18 Dec 2023 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा
सादिक खान, शहडोल
सादिक खान, शहडोल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 07:22 PM IST
सार
कोल समाज के युवा नेता शरद कोल दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वे अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हैं और उनके विजन भी क्लीयर हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में अपने तीन विजन बताए हैं।
विज्ञापन
शहडोल जिले के ब्यौहारी से भाजपा विधायक शरद कोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक बने कोल समाज के युवा नेता शरद कोल पीएम मोदी के तीन विजन को लेकर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।
भाजपा विधायक शरद कोल ने अमर उजाला से चर्चा के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है महिलाओं का समग्र विकास हो। महिला सशक्तिकरण पर क्षेत्र में ज्यादा जोर देंगे। महिलाओं से संबंधित जितनी भी योजनाएं हैं उनका लाभ अंतिम छोर तक की महिलाओं को दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
गांवों का विकास ही देश का विकास
दूसरी प्राथमिकता के तौर पर विधायक शरद कोल ने कहा कि गांव को विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मैं भी अपने क्षेत्र में गांवों का विकास करने के लिए सड़क की कनेक्टिविटी बढ़ाऊंगा। गांवों का विकास होने से ही प्रदेश और देश का विकास होगा।
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा
कोल ने कहा कि तीसरी प्राथमिकता मेरी क्षेत्र में लोकल फॉर वोकल को आगे बढ़ाने की होगी। पीएम मोदी का सपना है कि हम बाहरी उत्पादों पर आश्रित नहीं हों। ब्यौहारी विधानसभा में मैं भी गांव-गांव भ्रमण करके लोगों को इसका महत्व बताऊंगा। इससे हमारे गांव को आर्थिक लाभ मिलेगा।