फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   barwani 35 year old youth sher singh attacked by an arrow treatment in Indore my hospital

इंदौर: पत्नी से कुछ लोग कर रहे थे छेड़छाड़, विरोध किया तो सिर में मार दिया तीर

Mon, 04 Jan 2021 02:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 04 Jan 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
barwani 35 year old youth sher singh attacked by an arrow treatment in Indore my hospital
ऐसे लगा था शेर सिंह के सिर में तीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां कुछ लोग एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। उसके पति ने विरोध जताया तो आरोपियों ने तीर-कमान से हमला कर दिया। इस दौरान एक तीर पीड़ित पति के सिर में जा लगा। डॉक्टरों ने बताया कि तीर लगने से युवक ही हालत बिगड़ गई। करीब चार घंटे तक सर्जरी करके तीर निकाला गया। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम बड़वानी जिले के बलखड़ का है। यहां रहने वाले शेर सिंह का बाजार में भारत और कन्हैया के साथ विवाद हो गया था। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद भारत और कन्हैया अपने कुछ साथियों समेत शेर सिंह के घर पहुंच गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। ऐसे में दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने चलाए तीर

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शेर सिंह और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। साथ ही, उन पर तीन चलाने शुरू कर दिए। इस दौरान एक तीर शेर सिंह के सिर में जा लगा और करीब साढ़े तीन इंच अंदर तक घुस गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी यह जानकारी

शेर सिंह का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि तीर शेर सिंह के मस्तिष्क के टेंपोर लॉब और वेंट्रीकुलर में पहुंच गया था। ऐसे में करीब चार घंटे तक जटिल ऑपरेशन किया गया और तीर निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़ित को 48 घंटे के लिए आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

चर्चा का विषय बना विवाद

लोगों का कहना है कि आज के दौर में धनुष-बाण या तीर-कमान का जिक्र होता है तो दिमाग में रामायण और महाभारत के सीन चलने लगते हैं। लेकिन बड़वानी में हुई यह घटना अपनेआप में अजब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed