{"_id":"63a8572e59fc153e2b348c87","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-tigress-dottie-cub-seen-again-tourists-excited","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: फिर नजर आया बाघिन डॉटी का शावक, पर्यटक हुए उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: फिर नजर आया बाघिन डॉटी का शावक, पर्यटक हुए उत्साहित
Sun, 25 Dec 2022 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघिन डॉटी की शावक नजर आया है। टाइगर रिजर्व घूमने आए सैलियानों ने अपने कैमरे में यह नजारा कैद किया है।
विज्ञापन
बाघिन डॉटी का शावक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाघों और वन्य प्राणियों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए साल में पर्यटक वन्य प्राणियों की देखने पहुंचे लगे हैं। इस बीच टाइगर रिजर्व में मशहूर बाघिन डॉटी की फीमेल शावक का रोमांचित कर देने वाला वीडियो सामने आया है। बाघिन शावक अपने मां के क्षेत्र में आराम के साथ जंगल में सैर कर रही है।
विज्ञापन
पर्यटक भी बाघिन को देख खुश हो गए और वीडियो बना लिया। बाघिन डॉटी की फीमेल शावक अपने क्षेत्र में कभी अपने मां के साथ तो कभी अकेले तो कभी तीनों बहनों के साथ जंगल में सैर करती दिखती है। पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मगधी जोन में सफारी में गए ही थे, उन्हें झाड़ियों में बाघ डॉटी की फीमेल शावक आराम से घूमते हुए दिखाई दी।
विज्ञापन
भूल-भुलैया के पास देखने को मिलते हैं चार शावक...
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन के शावक मगधी जोन के भूल भुलैया में दिखती है। पर्यटक भी बाघिन डॉटी और शावक को देखने के लिए घंटों जंगलों में घूमते रहते हैं, बाघिन डॉटी के शावकों की उम्र लगभग दो साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
