{"_id":"63d6683fa4b9ae00015fd3fa","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-the-play-of-tigers-two-tigers-were-seen-fighting-on-the-way-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों की अठखेलियां... रास्ते पर दो टाइगर लड़ते-खेलते नजर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों की अठखेलियां... रास्ते पर दो टाइगर लड़ते-खेलते नजर आए
Sun, 29 Jan 2023 06:08 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:08 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की चहल-कदमी बढ़ी है। जहां एक दिन पहले मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ घूमते दिखी थी, तो आज मगधी कोर जोन में दो बाघ बीच सड़क पर एक दूसरे से खेलते नजर आए।
विज्ञापन
दो बाघ रास्ते पर अठखेलियां करते नजर आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की चहल-कदमी बढ़ी है। जहां एक दिन पहले मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ घूमते दिखी थी, तो आज मगधी कोर जोन में दो बाघ बीच सड़क पर एक दूसरे से खेलते नजर आए। पर्यटकों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश को यूं ही टाइगर स्टेट नहीं कहा जाता। यहां दूर-दूर से बाघों को देखने लोग पहुंचते हैं। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी बाघों की संख्या लगातार बढ़ती हुई देखी जा रही है। रविवार को पर्यटकों को एक ऐसा रोमांच भरा वीडियो बनाने का मौका मिला, जिसमें दो बाघ अठखेलियां करते हुए लड़ते हुए साफ तौर पर देखे जा रहे हैं।
पूरा मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी कोर जोन का है। जहां पर जिप्सी ट्रैक पर ही बाघों के दर्शन पर्यटकों को हो गए हैं। पर्यटकों ने जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। दरअसल बाघ महामन मेल और तकरीबन ढाई से 3 साल का सब एडल्ट बागी एक दूसरे के साथ खेल रहे थे।
एक दिन पहले दिखी थी 'डाटी'
बता दें कि एक दिन पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में डाटी फीमेल बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे थे। बताया गया कि सुबह के वक्त लोग बाघ देखने जंगल की तरफ निकले थे तभी मगधी जोन में ही उन्हें फीमेल बाघ दिखाई दी, जिसे डाटी के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
#WATCH Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघों की अठखेलियां... रास्ते पर दो टाइगर लड़ते-खेलते नजर आए#umaria #MadhyaPradesh #BandhavgarhTigerReserve #Tiger #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/G8k4VmHagg
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) January 29, 2023विज्ञापन