फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ban on Bhasma Aarti and Darshan in Ujjain Mahakaleshwar Temple on political grounds Code of conduct

MP News: आचार संहिता का असर, महाकालेश्वर मंदिर में राजनीतिक आधार पर भस्म आरती और दर्शन पर लगी रोक

Mon, 18 Mar 2024 10:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Mar 2024 10:12 AM IST
सार

मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा राजनीतिक पार्टी को दी जाने वाली करीब 350 भस्म आरती की अनुमति बंद कर दी है। राजनीतिक दल के आधार पर प्रोटोकॉल भी नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ban on Bhasma Aarti and Darshan in Ujjain Mahakaleshwar Temple on political grounds Code of conduct
सामान्य दर्शनार्थियों को मिलेगा फायदा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही उज्जैन जिला प्रशासन इसका पालन करवाने में जुट गया है। महाकालेश्वर मंदिर में राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्मआरती अनुमति और प्रोटोकॉल से दर्शन की व्यवस्था पर रोक लग गई है। मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 350 भस्म आरती की अनुमति को बंद किया है। ऐसे में अब सामान्य दर्शनार्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने शनिवार को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसके बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी आचार संहिता का पालन शुरू हो गया है। मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा राजनीतिक पार्टी को दी जाने वाली करीब 350 भस्म आरती की अनुमति बंद कर दी है। राजनीतिक दल के आधार पर प्रोटोकॉल भी नहीं दिया जाएगा। आचार संहिता लागू रहने तक सामान्य दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मंदिर में इन्हें नहीं मिलेगी प्रोटोकॉल सुविधा
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए हैं। वहीं, राजनीतिक आधार पर भस्म आरती की अनुमति भी जारी नहीं होगी। यदि यह सुविधा जारी रखते हैं तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसिलिए मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed