फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat: Six police personnel including CSP injured in stone pelting, public outraged by the murder of former district panchayat member

बालाघाट: पथराव में सीएसपी सहित छह पुलिस कर्मी घायल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या से आक्रोशित हुई जनता

Fri, 04 Mar 2022 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शव गुरुवार की देर रात उनके ग्रह ग्राम कोसमी पहुंचा तो जनता आक्रोशित हो गई। उग्र जनता ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना में सीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट आई है।

विज्ञापन
Balaghat: Six police personnel including CSP injured in stone pelting, public outraged by the murder of former district panchayat member
डाली दमाहे का शव गांव पहुंचते ही जनता आक्रोशित हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बब्बर सेना के प्रमुख डाली दमाहे की हत्या के मुख्य आरोपी तथा विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव अग्रवाल को पुलिस ने तेलगांना से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य का शव गुरुवार की देर रात उनके ग्रह ग्राम कोसमी पहुंचा तो जनता आक्रोशित हो गई। उग्र जनता ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना में सीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट आई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा बब्बर सेना प्रमुख डाली दमाहे तथा उनके भांजे योगेश मोहारे पर 28 फरवरी की रात्रि में ग्राम गोंगलई के भोलेनाथ मंदिर के समीप प्राणघातक हमला किया गया था। डाली दमाहे ने अपने बयान में बताया था कि आपसी रंजिश के कारण विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव अग्रवाल व ललित पारधी तथा उनके साथियों ने हमला किया था। गंभीर अवस्था में डाली को उपचार के लिए गोदियां स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी गुरुवार की दोपहर को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौरभ समीर ने बताया कि गुरुवार की रात को डाली का शव जैसे ही उसके ग्रह ग्राम पहुंचा तो उपस्थित जनता आक्रोशित हो गई। जनता ने गोदियां मार्ग बंद करने का प्रयास किया और समझाइश देने पर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में एक सीएसपी सहित आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोटे आई हैं। कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय अकेला व किरनापुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक तोपेश कावरे भीड़ की ओर से हुए पथराव में चोटिल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पथराव में सीएसपी अपूर्व भलावी समेत कुछ और पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रही है और वीडियोग्राफी के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने तेलगांना से गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गमगीन व तनावपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अंतिम संस्कार के समय पूर्व सांसद कंकर मुंजारे, पूर्व विधायक मधु भगत, अखिल भारतीय लोधी समाज के अध्यक्ष उम्मेद लिल्हारे शामिल हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed