फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat police with the help of cyber cell got back more than Rs 3 lakh of 7 people who were cheated

बालाघाट: सायबर सेल की मदद से पुलिस ने ठगी के शिकार 7 लोगों की 3 लाख रुपये से ज्यादा की राशि वापस दिलाई

Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 11:07 AM IST
सार

बालाघाट पुलिस ने सायबर सेल की मदद से ठगी के शिकार लोगों की 3 लाख रुपये से ज्यादा की राशि वापस दिलाई है।

विज्ञापन
Balaghat police with the help of cyber cell got back more than Rs 3 lakh of 7 people who were cheated
बालाघाट पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों को पैसे वापस दिलाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार करीब 7 लोगों के पैसे वापस दिलाए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अपूर्व भलावी ने बताया कि बीते एक साल में उनके पास ऑनलाइन ठगी के करीब सात मामले आये थे, जिसमें करीब 5 लाख 61 हजार रुपये की ठगी हुई थी। 
विज्ञापन

 
बालाघाट पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 3 लाख 61 हजार रुपये की राशि लोगों को वापस दिलाई है। लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने से बचने के लिए सीएसपी ने अनजान लोगों को अपनी पर्सनल जानकारी, पिन शेयर न करने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनजान फोन कॉल पर लोग बहला फुसलाकर या इनाम का लालच देकर व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी मांगते हैं, तो सावधान हो जाएं और ऐसे नम्बरों की जानकारी सायबर सेल या पुलिस को दें। ठगी की वारदात का शिकार पढ़े-लिखे, समझदार लोग भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सावधानी ही उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed