{"_id":"623ad6b7453d2754db14ff31","slug":"balaghat-naxalites-shot-at-forest-department-worker-on-suspicion-of-being-an-informer-threatened-rangers-by-throwing-pamphlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: वन विभाग के श्रमिक को मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने मारी गोली, पर्चे फेंककर रेंजरों को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: वन विभाग के श्रमिक को मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने मारी गोली, पर्चे फेंककर रेंजरों को दी धमकी
Wed, 23 Mar 2022 04:49 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:49 PM IST
सार
बालाघाट जिले के बैहर अनुविभाग में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक वन श्रमिक की हत्या कर दी। उसके शव के पास पर्चे फेंककर 6 रेंज के रेंजरों को धमकी दी है।
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में युवक की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बालाघाट जिले के बैहर अनुविभाग मुख्यालय में नक्सलियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की लाश के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। घटना कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुक्की गेट के समीप समनापुर मार्ग की बताई जा रही है। युवक मालखेड़ी का रहने वाला था और वन विभाग में श्रमिक के रूप में काम करता था। युवक की हत्या के पीछे बीते दिनों मालखेड़ी की घटना को भी जोड़कर देखा जा रहा है।
वन सुरक्षा श्रमिक के शव के पास नक्सलियों ने पर्चे फेंके। शव के पास से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी कान्हा भोरमदेव डिवीजन कमेटी के पर्चे भी मिले हैं। पर्चों में कान्हा के 6 रेंजों के रेंजरों को धमकी दी गई है, जिसमें कान्हा की मुक्की रेंज, भैसानघाट रेंज, कान्हा रेंज, किसली रेंज, सरी रेंज व मोतीनाला रेंज के रेंजर शामिल हैं। पर्चों में लिखा है कि रेंजर अपने-अपने रेंज के वनरक्षक व श्रमिकों से मोबाइल के जीपीएस सिस्टम से गश्ती का काम बंद करवा दें और माओवादियों की मदद करने के नाम पर उन्हें डराना धमकाना और वेतन काटना बंद कर दें।
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर विजय डाबर ने कहा कि मृतक की शिनाख्त सुखदेव परते वल्द माधु परते के नाम से हुई। मृतक वन विभाग के परसाटोला नाके में बीट गार्ड के अधीनस्थ आकस्मिक श्रमिक के रूप में कार्यरत था। उसकी नियुक्ति डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पिता की मृत्यु के बाद की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले के सबंध में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।