फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bageshwar Dham: Theft during the story of Dhirendra Shastri, police is not writing FIR for theft of gold chain

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान चोरी, सोने की चेन चोरी की पुलिस नहीं लिख रही FIR

Wed, 09 Aug 2023 05:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Aug 2023 05:24 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा थी। लाखों लोग आए। इसमें कई महिलाओं की सोने की चेन भी चोरी हो गई। एक महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है। 
 

विज्ञापन
Bageshwar Dham: Theft during the story of Dhirendra Shastri, police is not writing FIR for theft of gold chain
Baba Bageshwar - फोटो : facebook

विस्तार

छिंदवाड़ा में पंडित धीरज कृष्ण शास्त्री की दिव्य रामकथा सुनने पहुंची एक महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसकी लिखित शिकायत महिला ने उमरा नाला चौकी में दी है। उसका आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


LIC ऑफिस छिंदवाड़ा के पास रहने वाली अनीता श्रीवास्तव ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए पांच अगस्त को सिमरिया गई थी। अज्ञात चोर ने उनके गले से डेढ़ तोले सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। महिला ने उमरा नाला चौकी में की लिखित शिकायत दी है। उसने कहा कि इसकी सूचना कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिस चौकी में दी थी। कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते महिला ने अब उमरा नाला पुलिस को इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का मोबाइल भी हुआ चोरी 
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा पंडाल में ऐसी कई शिकायत सामने आई है जिसमें किसी शख्स का मोबाइल फोन, किसी के पैसे, किसी का मंगलसूत्र और किसी के गले से चेन चोरी हो गई। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed