{"_id":"6208b816a8a9b97a6e1a9b68","slug":"bag-full-of-jewelry-stolen-the-woman-had-come-to-attend-the-wedding-ceremony-in-sehore-the-thieves-escaped-with-jewelery-and-cash-worth-1-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहनों से भरा बैग चोरी: सीहोर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला, 1 लाख के जेवर और नगदी लेकर चोर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहनों से भरा बैग चोरी: सीहोर में शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला, 1 लाख के जेवर और नगदी लेकर चोर हुए फरार
Sun, 13 Feb 2022 01:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:19 PM IST
सार
सीहोर के नसरुल्लागंज में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया।
विज्ञापन
सीहोर: शादी समारोह से जेवर और नगदी से भरा बैग चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीहोर में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला का गहनों और नगदी से भरे बैग पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला नसरुल्लागंज तहसील के सीहोर रोड स्थित ग्रीन गार्डन का है। निम्रागांव निवासी बेजंती बाई बांकरिया शादी समारोह में शामिल होने ग्रीन गार्डन आई थी, जहां आयोजन के दौरान अज्ञात चोर सोने-चांदी जेवरात व नकदी से भरा बैग उड़ा ले गए।
बेजंती बाई समारोह में शामिल होने के लिए तैयारी कर रही थी, इस दौरान उन्होंने बैग को जिस स्थान पर रखा था वहां तलाश किया लेकिन बैग नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।
पीड़िता ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां शादी में आई थी। इसी दौरान बैग रखकर रिश्तेदारों से मिलने जुलने लगी। जब तैयार होने के लिए कमरे में पहुंची, तो वहां बैग नहीं मिला। बैग में 1 लाख के जेवर और 5 हजार रुपये नगदी रखी थी।