फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   babulal gaur says, Lord hanuman saves the life of boy

एमपी के गृहमंत्री बोले, हनुमानजी ने ढूंढा अपहृत बच्चा

Wed, 09 Sep 2015 12:25 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
babulal gaur says, Lord hanuman saves the life of boy

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर अपने विवादित बयानों के कारण फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका बयान कुछ ऐसा है कि सुनकर हर कोई हैरत में है। भोपाल में मीडिया की सुर्खियां बन चुके निशांत झोपे के अपहरण मामले में गृहमंत्री गौर ने अजीबोगरीब बयान देकर मामले का रुख ही मोड़ दिया।

विज्ञापन


बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटकर आया तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। लेकिन जब उससे मिलने गृहमंत्री गौर पहुंचे तो उन्होंने बाहर आकर बयान दिया कि बच्चे की जान हनुमान जी ने बचाई है।
विज्ञापन


पत्रकारों ने सवाल पूछा तो गौर बोले की बच्चे ने मुझे बताया कि जब अपहरणकर्ताओं ने उसे जंगल में छोड़ा तो एक बड़े से लंगूर ने आकर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जंगल से बाहर तक छोड़ गया। गौर बोले बच्चे के मुंह से यह बात सुनकर मैं बहुत आनंदित हुआ। साक्षात हनुमान जी ने उसकी जान बचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

babulal gaur says, Lord hanuman saves the life of boy

बता दें कि भोपाल के साकेत नगर निवासी नौ साल के छात्र निशांत झोपे का 14 अगस्त को उसके स्कूल के बाहर से ही अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

आरोपियों ने एक के बाद एक निशांत के पिता को 70 से ज्यादा एसएमएस और 15 बार फोन करके फिरौती की मांग की थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो नौ दिन बाद बालक लावारिस हालत में रायसेन जिले के सगोर गांव के जंगल में मिला था। जहां अपहरणकर्ता उसे छोड़कर चले गए ‌थे।

पुलिस बच्चे की तलाश में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक छापामारी कर चुकी थी। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका था। हालांकि मामले में कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बोरी में बंद करके रखते थी अपहरणकर्ता

babulal gaur says, Lord hanuman saves the life of boy

वहीं अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुटकर आए बच्चे ने बताया कि आरोपी उसे बोरी में बंद करके रखते थे। उसे नौ दिनों में अलग अलग जगह ले जाया गया। जब भी उसे कहीं ले जाया जाता आरोपी उसे बोरी में बंद करते और गाड़ी में डाल देते थे।

इसके बाद एक आदमी उस बोरी पर बैठ जाता जिससे किसी को शक न हो। बच्चे के अनुसार उसका अपरहण करने वालों में एक महिला सहित कुल चार लोग शामिल थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला सिर्फ फिरौती से जुड़ा हुआ नहीं है आरोपियों की निशांत के पिता दीपक से पुरानी रंजिश रही है।

इसी रं‌जिश में बच्चे के अपहरण की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि आरोपियों ने फिरौती की रकम न मिलने पर कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं बच्चे के सही सलामत वापस आने के बाद उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed