{"_id":"0973f58e27b83383a3c52db5d3a203e4","slug":"baba-rape-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने किया रेप, सास-पति ने दिया सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने किया रेप, सास-पति ने दिया सहयोग
एजेंसी
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक स्वयंभू साधू द्वारा एक विवाहित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 65 वर्षीय स्वयंभू साधू महेंद्र गिरि उर्फ टुन्नू बाबा को एक 24 वर्षीय विवाहित महिला को चार माह से ज्यादा समय तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की टीम ने मंगलवार को टुन्नू बाबा के नीलखंड गांव स्थित आश्रम पर छापा मारकर पीड़ित महिला को मुक्त कराया और आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला का पति और सास भी आश्रम में ही रहते थे और दोनों बलात्कार के मामले में बाबा को सहयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला की इसी साल मई में विश्राम बंजारा से शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी बाबा महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी टुन्नू बाबा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बलात्कार, अवैध तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
साथ ही बाबा को दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप में महिला के पति एवं सास को भी गिरफ्तार किया गया है।
