{"_id":"7d944ec6-ec94-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"baba-ramdev-criticise-digvijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का वंशज है 'बच्चा-बच्चा राम...' बोलने वाला नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का वंशज है 'बच्चा-बच्चा राम...' बोलने वाला नेता
भोपाल/एजेंसी
Updated Sun, 14 Jul 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर रविवार को परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि बच्चा-बच्चा राम का, राघवजी के काम का जैसा बयान देने वाला नेता भगवान राम का नहीं रावण का ही वंशज हो सकता है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने यहां युवा भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन दिग्विजय के कथित ट्वीट का जिक्र किया और कहा कि ऐसे बयान नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं और इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि इस तरह के नेता रावण के ही वंशज हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान भी मौजूद थे।
बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास की नयी इबारत लिखी। हिंदी भाषा को बढ़ावा दिया, वहीं श्रीमती चौहान ने अपने दायित्व निभाते हुए पति का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ नेता महिलाओं पर भी असत्य आरोप लगाने की राजनीति कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर आरोप लगाने वाले नेता नपुंसक होते हैं।
