फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal decorated in Bhasmarti by applying Chandra and Tripund Tilak Phag Utsav started in Ujjain

Ujjain News: चंद्र और त्रिपुंड तिलक लगाकर भस्मारती में सजे बाबा महाकाल, फाग उत्सव की हुई शुरुआत

Fri, 22 Mar 2024 10:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Mar 2024 10:12 AM IST
सार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा को हर्बल गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Baba Mahakal decorated in Bhasmarti by applying Chandra and Tripund Tilak Phag Utsav started in Ujjain
भक्तों ने बाबा संग खेली होली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

विज्ञापन


कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और रुद्राक्ष व पुष्पों की माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि त्रयोदशी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का चंद्र और त्रिपुंड तिलक लगाकर भांग से श्रृंगार किया गया। साथ ही चांदी के हर मुंड की माला बाबा महाकाल को धारण करवाई गई। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने  बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हजारों पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन




महाकाल के आंगन में हुई फाग उत्सव की शुरुआत
इधर,  शुक्रवार की सुबह महाकाल मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड के पास भस्मारती के नियमित दर्शनार्थियों ने फाग उत्सव मनाया गया। होली से दो दिन पहले महाकाल मंदिर में जमकर गुलाल उड़ाया गया। भजन गाती महिलाओं और उड़ते गुलाल को देख बड़ी संख्या में मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी फाग उत्सव में रमे हुए दिखाई दिए। महाकाल मंदिर के नियमित दर्शनार्थी एसएन शर्मा और दिव्या ने बताया कि बाबा महाकाल के आंगन में फाग उत्सव का मजा ही कुछ और होता है। वर्षों से हम इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। आज भी सबसे पहले बाबा महाकाल को हरि ओम जल अर्पित किया और फिर हर्बल गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुरुआत की। जिसके बाद फाग गीत गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




जयपुर के भक्त ने चांदी का छत्र दान किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी इंद्र नारायण शर्मा की प्रेरणा से राजस्थान के जयपुर के कपिल सोनी ने 400 ग्राम चांदी का छत्र भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया गया। जिसे गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी द्वारा प्राप्त कर दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed