फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ayodhya ram temple 81 year old woman did ont eat grain from last 28 years her wish will be fulfilled pm modi

मध्यप्रदेश: राम मंदिर के लिए 28 साल से इस महिला ने नहीं खाया अन्न, पांच अगस्त को पूरा होगा संकल्प

Sun, 02 Aug 2020 01:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 02 Aug 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram temple 81 year old woman did ont eat grain from last 28 years her wish will be fulfilled pm modi
उर्मिला देवी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाली 81 साल की बुजुर्ग महिला की भी वर्षों की तपस्या पूरी हो जाएगी। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के बाद दंगे हुए थे, तब उन्होंने संकल्प लिया था कि राम मंदिर की नींव रखे जाने तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी। वे पिछले 28 सालों से फलाहार के साथ राम नाम का जाप करते हुए उपवास पर हैं।

विज्ञापन

इस बुजुर्ग महिला का नाम उर्मिला देवी है जो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के विजय नगर में रहती हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 53 साल की उम्र में उपवास शुरू किया था। पहले लोगों ने उन्हें अपना उपवास तोड़ने के लिए काफी समझया था लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहीं। मंदिर के पक्ष में फैसला आने पर वे बहुत खुश हुई थीं। उन्होंने फैसला सुनाने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बधाई दी थी।
विज्ञापन


राम लला के दर्शन करने के बाद करेंगी अन्न ग्रहण
अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इस दिन उर्मिला दिनभर अपने घर में राम नाम का जाप करेंगी। वे चाहती हैं कि अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के बाद ही वे अन्न ग्रहण करें। उनके परिवार वाले उन्हें समझा रहे हैं कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से केवल आमंत्रित लोग ही अयोध्या जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें पर उपवास तोड़ लेना चाहिए लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भूमिपूजन के दिन अयोध्या में पांच लोगों के साथ जुटने पर रोक, एक दिन पहले प्रवेश पर पाबंदी


अयोध्या में बिताना चाहती हैं बाकी जीवन
उर्मिला का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना उनके लिए पुनर्जन्म जैसा है। उनका कहना है कि संकल्प पूरा हो गया है और अब उनकी इच्छा अयोध्या में बाकी का जीवन बिताने की है। इसके लिए उन्हें थोड़ी सी जगह चाहिए।

भूमि पूजन में शामिल न होने से दुखी हैं
जिस समय प्रधानमंत्री मंदिर के लिए भूमि पूजन करेंगी उस समय उर्मिला घर पर राम नाम का जप करेंगी। उन्हें पूजन में शामिल न हो पाने का दुख है लेकिन इसे वे राम की इच्छा मानकर संतोष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे कोरोना वायरस की समाप्ति से जोड़कर अंधविश्वास फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed