{"_id":"60b6a4079dbabf5fab34fc95","slug":"attackers-killed-a-21-year-old-girl-by-slitting-her-throat-in-a-moving-indore-bilaspur-train-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती की गला रेतकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती की गला रेतकर हत्या की
Wed, 02 Jun 2021 02:47 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, सीहोर
पीटीआई, सीहोर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:47 AM IST
सार
- सीहोर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर में मंगलवार रात चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सीहोर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी। चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
