{"_id":"62076c4a2e3ed2445c4414df","slug":"attack-on-police-in-guna-asi-and-constable-went-to-catch-the-crook-in-laharkota-seriously-injured-the-team-saved-their-lives-by-running-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुना में पुलिस पर हमला: लहरकोता में बदमाश को पकड़ने गए एएसआई और आरक्षक गंभीर घायल, टीम ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुना में पुलिस पर हमला: लहरकोता में बदमाश को पकड़ने गए एएसआई और आरक्षक गंभीर घायल, टीम ने भागकर बचाई जान
Sat, 12 Feb 2022 02:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:24 PM IST
सार
गुना में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने की जानकारी सामने आई है। हमले में हमले में एक एएसआई और एक आरक्षक घायल हो गए। पुलिस टीम को मौके से भागकर जान बचानी पड़ी। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। एएसआई को सिर में गंभीर चोट आई है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुना जिले के म्याना इलाके के लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। एएसआई को सिर में गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं एक आरक्षक को भी म्याना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
जानकारी के अनुसार म्याना थाने की पुलिस टीम लहरकोता में बदमाश रंकू को पकड़ने गई थी। घटना सुबह 5 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। पुलिस टीम जैसे ही गांव में पहुंची तो एक व्यक्ति ने खपरैल उठाकर टीम पर फेंकने शुरू कर दिए। इसके साथ ही एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से एएसआई पवन शर्मा पर हमला कर दिया। इससे वे वहीं पर गिर पड़े। एक आरक्षक भी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस टीम ने भागकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। घायल एएसआई और आरक्षक को इलाज के लिए म्याना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से एएसआई को गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रैफर किया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। उनके सिर में कई टांके भी आए हैं।