{"_id":"65f2b65f4e1aab33cb0fcb03","slug":"attack-on-members-of-bhagwati-manav-kalyan-sangathan-in-damoh-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Thu, 14 Mar 2024 02:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:03 PM IST
सार
प्रदर्शन की सूचना पर सीएसपी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और संगठन के सदस्यों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस हमले का आरोप एक शराब ठेकेदार पर लगा है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत मारुताल टोल पर बुधवार रात भगवती मानव कल्याण संगठन के तीन सदस्यों पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर मारपीट कर दी। घायलों को संगठन के सदस्य इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पुलिस ने उनके बयान लिए। लेकिन, घायलों के बताए अनुसार एफआईआर नहीं लिखे जाने से संगठन के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य विक्रम पिता त्रिलोक सिंह निवासी वितली, जगदीश पिता दुर्जन सिंह जामुन खेड़ा 44 वर्ष और पूरन सिंह लोधी निवासी तेंदूखेड़ा चार पहिया वाहन से दमोह आ रहे थे। मरूताल टोल नाके पर पहुंचते ही पीछे से फोर व्हीलर से आए लोगों ने लाठी, रांडो से हमला कर दिया और भाग निकले। तत्काल इसकी सूचना संगठन के सदस्यों को दी गई और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जबलपुर नाका चौकी से एएसआई अभय सिंह पहुंचे और घायलों से जानकारी लेकर केस दर्ज किया। लेकिन, संगठन के सदस्यों ने सही एफआईआर नहीं लिखने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि 8 बजे हुई घटना की एफआईआर रात दो बजे तक भी लिखी गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन की सूचना पर सीएसपी अभिषेक तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और संगठन के सदस्यों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। जानकारी के अनुसार इस हमले का आरोप एक शराब ठेकेदार पर लगा है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही तो संगठन के सदस्य नाराज हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
